Showing posts with label Politics. Show all posts
Showing posts with label Politics. Show all posts

चुनाव परिणाम UP Assembly Election Results 2017 उत्तर प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी की आंधी, बीजेपी 300 के पार

यूपी में हुए विधानसभा चुनावों के रुझान आ चुके हैं. रुझानों के मुताबिक, बीजेपी ने 300 के पार का आंकड़ा पार कर लिया है. एसपी-कांग्रेस और बसपा काफी पीछे छूट गए हैं. कहना गलत न होगा कि यूपी में पीएम मोदी की लहर ने एक बार फिर सपा-कांग्रेस और बसपा को धराशायी कर दिया. हालांकि नतीजे थोड़ी देर में आने शुरू होंगे. देश के पांच राज्यों में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा यूपी विधानसभा की ही रही. यूपी में सात चरणों में चुनाव कराया गया था. पहले चरण में 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर 1 फरवरी को वोट डाले गए थे. पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बागपत जैसे जिले शामिल थे. दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों के लिए 15 फरवरी को वोट डाले गए थे. तीसरे चरण में 69 सीटों पर 19 फरवरी को चुनाव कराया गया था. चौथे चरण में 53 सीटों पर 23 फरवरी को वोटिंग हुई. पांचवें चरण में 52 सीटों के लिए 27 फरवरी को तथा छठे चरण में 49 सीटों पर 4 मार्च को चुनाव संपन्न हुआ. सातवें चरण में 40 सीटों पर 8 मार्च को वोट डाले गए. UP
UP Assembly Election Results 2017: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सबसे तेज़, सबसे सटीक परिणाम पाने के लिए यहां क्लिक करें...
@11.06 403 में से 402 सीटों के रुझान, बीजेपी 304, एसपी कांग्रेस 73 और बीएसपी 18
@10.57 विधानसभा चुनाव की मतगणना के रुझानों में उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में बहुमत मिलने से भाजपा ने इसे पार्टी की नीतियों एवं मोदी के नेतृत्व पर जनता की मुहर करार दिया और कहा कि नोटबंदी, सर्जिकल स्ट्राइक पर जनता ने जवाब सुना दिया है. भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि देश की जनता ने भाजपा की नीतियों, अमित शाह की रणनीति और मोदी के नेतृत्व पर फिर मुहर लगाई है.
@10.30 403 में 401 सीटों के रुझान आए, बीजेपी 290, एसपी-कांग्रेस 78 और बीएसपी को 25
@10.19 योगी आदित्यनाथ ने कहा- लोगों ने SP-Congress के गठबंधन को नकार दिया है. जनता ने विकास के लिए वोट किया है : ANI
@10.18 सपा नेता शिवपाल यादव इटावा की जसवंत नगर सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के मनीष यादव से 5742 वोट से आगे चल रहे हैं : PTI
@10.14 बीजेपी नेता साक्षी महाराज ने कहा है कि यूपी में 20-22 प्रतिशत दलित समाज, 27 फीसदी अन्‍य पिछड़ा वर्ग है. इसलिए बीजेपी को चाहिए कि इस बार किसी दलित या ओबीसी वर्ग में से किसी को मुख्‍यमंत्री बनाया जाना चाहिए.
@10.07 403 में से 384 सीटों के रुझान, BJP 274, SP-Congress 74 और बीएसपी 30
@ 9.57 यूपी में 403 सीटों में से 370 सीटों के रुझान, बीजेपी 258 पर, एसपी-कांग्रेस 70 और बीएसपी 34
@9.41 यूपी में 403 में से 334 सीटों पर रुझान, बीजेपी 230 एसपी कांग्रेस 70, बीएसपी 30
@9.36 403 में से 302 सीटों के रुझान, बीजेपी 206, सपा-कांग्रेस-64, बीएसपी 27
@9.28 रुझानों में बीजेपी को बढ़त, लखनऊ में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

bjp
बीजेपी में जश्न का माहौल

@9.20 403 सीटों में से 231 के रुझान, बीजेपी 155, सपा-कांग्रेस 49 और बीएसपी 24
@9.18 यूपी की लखनऊ कैंट सीट से बीजेपी की रीता बहुगुणा जोशी आगे, इलाहाबाद पश्चिम से सिद्धार्थनाथ सिंह आगे, सपा के गढ़ जसवंतनगर में शिवपाल यादव पीछे
@9.06 यूपी चुनाव परिणाम : 403 सीटों में से 156 के रुझान, BJP 104, SP-CONG 36, BSP 15
@9.00 यूपी के लिए मतगणना, 403 सीटों में से 127 के रुझान, BJP 83, SP-CONG 29, BSP 12
 @8.51  403 सीटों में से 91 के रुझान आए, BJP 57, SP-CONG 27, BSP 7
@8.45 403 में से 66 सीटों पर रुझान आ चुके हैं. BJP 41, SP-Cogress-18 और SP-7
@8.33 यूपी में 403 में से 34 सीटों पर आए रुझान, BJP-19, SP-Congress-11, BSP-4
@8.32 लखनऊ में मतगणना के दौरान निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए
@8.23 रुझान- 403/10, बीजेपी को 6, सपा कांग्रेस-3, बीएसपी-2
@8.16 पहला रुझान बीजेपी के खाते में दूसरा बीएसपी के खाते में गया
@8.15 सपा के नेताओं रामगोपाल यादव और नरेश अग्रवाल ने एक्जिट पोल के नतीजों को गलत बताया है. उनका कहना है कि सपा ही जीत रही है.
@8.00 यूपी विधानसभा चुनावों के नतीजों के लिए मतगणना शुरू
@7.48 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की जीत के लिए हवन करना किया : ANI

up hawan


@7.40 हम लोग दो तिहाई बहुमत से जीत रहे हैं. सपा-बसपा का होगा सूपड़ा साफ : ANI से केशव प्रसाद मौर्य

@ 7.33 थोड़ी देर में शुरू होगी मतगणना

up sp

आयोग के मुताबिक, पूरे राज्य में 78 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं. मतगणना का काम सुचारू रूप से चलाने के लिए अर्धसैनिक बलों की 187 कंपनियों की तैनाती की जाएगी. केंद्रीय बलों के अतिरिक्त स्थानीय पुलिस बल और पीएसी की तैनाती भी की जाएगी. उन्होंने बताया कि मतगणना पर सतर्क दृष्टि रखने के लिए सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में आयोग के प्रेक्षक तैनात रहेंगे. इसके साथ ही पूरे मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी.टी वेंकटेश ने बताया कि मतगणना में सबसे पहले पोस्टल बैलट पेपर की गिनती की जाएगी और उसके बाद ही ईवीएम मशीनों की मतगणना शुरू होगी.
Read full here

उत्तराखंड चुनाव परिणाम 2017 Uttarakhand Assembly Election Results 2017 केसरिया रंग में सराबोर राज्य

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के जरिए आज 70 विधानसभा सीटों पर फैसला होने जा रहा है. इसमें 74 लाख से ज्यादा मतदाता चुनाव में खड़े 628 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद की थी. प्रदेश में 35,78,995 महिला मतदाताओं समेत कुल 74,20,710 मतदाता 628 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला करते हुए गिनती की जा रही है. 15 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में रिकॉर्ड वोटिंग दर्ज की गई थी. इस बार प्रदेश में कुल 68 फीसदी मतदान हुआ.

Uttarakhand Assembly Election Results 2017: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के सबसे तेज़, सबसे सटीक परिणाम पाने के लिए यहां क्लिक करें...

@ 10:24 बजे- सभी 70 सीटों के रुझान आ चुके हैं. 53 सीटों पर बीजेपी आगे है जबकि कांग्रेस 11 पर, बीएसपी 1 पर

@ 10:19 बजे- 69 सीटों के रुझानों में 51 सीटों पर बीजेपी आगे, 12 पर कांग्रेस, 1 पर बीसेपी

@ 10:06 बजे-  67 सीटों के रुझान आए सामने, बीजेपी 56, कांग्रेस 9 बीएसपी 1 पर आगे

@ 9:50 बजे- 66 सीटों के रुझान आए सामने, बीजेपी 54, कांग्रेस 10 बीएसपी 1 पर आगे

@ 9:38 बजे- हरीश रावत हैं उत्तराखंड के सियासी गलियारे के दमदार नेता, पढ़ें उनके बारे में, मगर रुझानों में चल रहे पीछे (क्लिक करके पढ़ें)

@ 9:38 बजे- 56 सीटों के चुनावी रुझानों में बीजेपी को 45, कांग्रेस को 10 सीटों पर बढ़त जबकि अन्य को 1 सीट पर

@ 9:33 बजे- एएनआई के मुताबिक अब हरिद्वार में पीछे चल रहे हैं  मुख्यमंत्री हरीश रावत. दो सीटों से चुनाव लड़ा है हरीश रावत ने.

@ 9:28 बजे- 48 सीटों के रुझानों में बीजेपी 39, कांग्रेस 8, बीएसपी 1. रुझानों में बीजेपी को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है

@ 9:20 बजे- सीएम हरीश रावत हरिद्वार विधानसभा सीट से आगे चल रहे हैं

@9:13 बजे- 27 सीटों के रुझान आए, बीजेपी 24, कांग्रेस 2 और बीएसपी 1 पर आगे..

@8:56 बजे- 10 सीटों पर आ चुके हैं रुझान, बीजेपी 7, कांग्रेस 3

@8:55 बजे- कांग्रेस के खाते में 2 रुझान जबकि बीजेपी के खाते में 4 रुझान देखे जा रहे हैं.

@8:40 बजे- एकदम शुरुआती रुझानों में कांग्रेस और बीजेपी को 1-1 सीट की बढ़त मिली है.

@8:00 बजे- न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 54 मतगणना केंद्रों पर 117 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है

@ 7:30 बजे- कांग्रेस के 9 बागी विधायकों में से 7 ने बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ा है. कांग्रेस-बीजेपी की जीत-हार के लिए इनकी परफॉर्मेंस मायने रखती है. एग्जिट पोल्स की बात करें तो उनके मुताबिक, उत्तराखंड में बीजेपी सत्ता में लौटती दिख रही है. इंडिया टुडे और न्यूज 24 ने पार्टी के लिए आसान जीत का अनुमान जताया है दोनों सर्वे में इसे क्रमश: 46 से 53 सीट और 53 सीट मिलने की बात कही है जो 70 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत का आंकड़ा है. उत्तराखंड में बीजेपी भारी जीत के दावे कर रही है वहीं राज्य के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य में गठबंधन सरकार के संकेत दिए हैं. रावत ने एनडीटीवी इंडिया से कहा कि वे बहुत सारे निर्दलियों के ‘कायल’ हैं और अगर उन्हें पूर्ण बहुमत मिल भी गया तो वह उन्हें साथ लेना चाहेंगे.
Read full here

यूपी में चला मोदी जादू, रुझानों में SP-CON-BSP को काफी पीछे छोड़ा

पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के लिए हुए विधानसभा चुनावों की मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतगणना के मद्देनजर पांचों राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

चुनाव आयोग ने मतगणना के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं और मतगणना कक्ष के भीतर मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। सामान्य पर्यवेक्षकों के इतर हर मतगणना टेबल पर एक माइक्रो-आब्जर्वर को भी तैनात किया गया है।

मतगणना केंद्रों के आसपास त्रिस्तरीय सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। मतगणना केंद्र के 100 मीटर की परिधि में वाहनों को प्रवेश की इजाजत नहीं है। स्ट्रांग रूम से मतगणना कक्ष तक ईवीएम को ले जाने की निगरानी के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

सुबह 11 बजे तक सभी राज्यों के रुझान साफ़ हो जाने की उम्मीद है। जिन राज्यों के नतीजों का बेसब्री से इंतज़ार किया जा रहा है, उनमें यूपी समेत उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा शामिल है। सभी राज्यों को मिलाकर विधानसभा की कुल 690 सीटें हैं।
Read full here

CBI ने बाहुबली अमरमणी के पुत्र व सपा प्रत्याशी को दिल्ली मे गिरफ्तार किया

CBI ने बाहुबली अमरमणी के पुत्र व सपा प्रत्याशी को दिल्ली मे किया गिरफ्तार ।

पुर्व मन्त्री अमर मणि त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि को अपनी पत्नी सारा हत्याकांड में आरोपी को दिल्ली से सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। पूर्व मंत्री अमर मणि त्रिपाठी के बेटे अमनमणि महाराजगंज की नौतनवां सीट से सपा प्रत्याशी हैं । इस हत्याकांड की जांच सीबीआई कर रही है।

 क्या है सारा हत्याकांड - अमनमणि ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जुलाई 2013 में लखनऊ की रहने वाली सारा से आर्यसमाज मंदिर में शादी की थी। सारा की मौत सिरसागंज में 9 जुलाई 2015 को हुई थी, जब वह अपने पति अमनमणि त्रिपाठी के साथ दोपहर के वक्त कार से दिल्ली जा रही थी। अमनमणि ने सारा के घर वालों को बताया था कि उसकी मौत सड़क हादसे में हुई है। लेकिन सारा की मां सीमा सिंह, बहन नीति और भाई सिद्धार्थ ने हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद ही अमनमणि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस हत्या का रहस्य बना हुआ है ।

 आरोपी अमनमणि के पिता चर्चित मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं ।

समाजवादी पार्टी ने अमनमणि को उम्मीदवार बनाया था ।
Read full here
 

Usage Rights

Information About Helpline and Toll Free Number Lists are Provided with Updated Content.