Showing posts with label exchange. Show all posts
Showing posts with label exchange. Show all posts

बैंक की लाइन में युवक की मौत कौन है जिम्मेदार

बैंक की लाइन में युवक की मौत कौन है जिम्मेदार

राजस्थान के झुन्झुनू जिले के बुहाना में कलवा रोड निवासी 22 वर्षीय युवक कपिल मेघवाल 17 नवम्बर को दो हजार रुपए बदलवाने के लिए एसबीबीजे शाखा बुहाना के सामने सुबह पांच बजे से लाइन में लगा था लाइन में लगे हुए ही मौत हो गयी ।

झुंझुनूं व सीकर में अब तक यह तीसरी मौत है। इससे पहले पिलानी व सीकर में एक एक मौतें हो चुकी है ।

सुबह 5 बजे से लगा युवक 11 बजे बेहोश होकर लाइन में गिर गया। आस-पास खड़े लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रैफर किया गया था। 23 नवम्बर को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
बाहर युवक बेहोश होकर गिर गया पर बैंक कर्मचारियों को पता ही नही लगा ।

कौन है युवक की मौत का जिम्मेदार प्रधानमंत्री मोदी, रिज़र्व बैंक, बैंक या स्थानीय प्रशासन ?

क्या कहना है अधिकारियों का ?

मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। इस बारे में पता लगाया जाएगा।
-नरेश सिंह तंवर, एसडीएम, बुहाना
Read full here

15 दिसम्बर तक यहाँ चलेंगे 500 के पुराने नोट

15 दिसम्बर तक यहाँ चलेंगे 500 के पुराने नोट

अब पुराने नोट बदले नही जायेगें केवल जमा हो सकते हैं ।

सरकार ने 1000 के पुराने नोट को पुरी तरह बंद कर दिया है यह अब कहीं नही चलेगा केवल बैंक मे जमा हो सकेगा । जबकि 500 का पुराना नोट आवश्यक सरकारी सेवाओं के लिए 15 दिसम्बर तक चलेगा ।

पुराना 500 का नोट इन स्थानों पर चलेंगा -
पेट्रोल पंप, सरकारी अस्‍पताल, ट्रेन, मेट्रो, हवाई यात्रा, मिल्‍क बूथ, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, बिजली बिल, पानी बिल, स्‍थानीय निकाय के बिल व टैक्‍स, फार्मेसी, सिलेंडर, रेलवे कैटरिंग, स्‍मारकों के टिकट, कोर्ट फीस, सहकारी स्टोर, सेंट्रल और स्टेट कॉलेजों में 500 के नोट चलेंगे।

1000 रुपये के पुराने नोट अब बैंकों में ही जमा कराने होंगे।

केंद्र सरकार ने गुरुवार शाम को आवश्यक सेवाओं के लिए पुराने 500 के नोटों के इस्‍तेमाल की मियाद बढ़ाकर अब 15 दिसंबर तक कर दी है। पहले आवश्यक सेवाओं के लिए  गुरुवार (24 नवंबर) को पुराने नोटों के इस्‍तेमाल का आखिरी दिन था।

बैंकों में अब नोट बदलवाने की छुट खत्म कर दी गयी है । अब केवल नोट जमा करवाये जा सकते हैं ।
Read full here
 

Usage Rights

Information About Helpline and Toll Free Number Lists are Provided with Updated Content.